अवस्थी ने बताया कि कई बार पुलिस कर्मी अपने परिवार से दूर रहकर काम करते हैं और तनाव की वजह से तरह-तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। आवासीय सुविधा मिलने से वे न सिर्फ परिवार को अधिक समय दे सकेंगे बल्कि अपना काम भी और बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
आठ जिलों में बन रही विधि विज्ञान प्रयोगशाला
डीजीपी ने बताया कि बरेली, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, गाजियाबाद, प्रयागराज, कन्नौज और अलीगढ़ जिले में विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए मंजूर 346.69 करोड़ रुपये में से 228.49 करोड़ जारी भी किए जा चुके हैं।