फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी प्रशांत कुमार समेत 8 को वीरता के लिए पुलिस पदक, डीजीपी स्तर से 658 लोगों को मिलेगा पदक

Mon, 25 Jan 2021 10:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पदक व प्रशंसा चिह्नों की घोषणा सोमवार को कर दी गई। पुलिस का वीरता पदक यूपी के आठ जांबाज पुलिस अफसरों व कर्मियों को दिया गया है। इनमें एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एसपी बागपत अभिषेक सिंह, डीएसपी बृजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, एसआई सुनील कुमार, एसआई विनय कुमार, हेड कांस्टेबल रकम सिंह और सिपाही अमित कुमार तेवतिया। इसके अलावा राष्ट्रपति का उत्कृष्ट पदक 7 पुलिस अफसरों एडीजी 112 असीम अरुण, एडीजी कार्मिक राजकुमार, डीजीपी केजीएसओ रवि जोसेफ लुक्कू, भर्ती बोर्ड में आईजी विजय भूषण, प्रयागराज के आईजी के पी सिंह, मिर्जापुर के आईजी पीयूष श्रीवास्तव और रेलवे में आईजी एसके सिंह को दिया गया है। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए 72 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति का सेवा पदक दिया गया है। इसमें प्रमुख रूप 41वीं बटालियन पीएसी की कमांडेंट भारती सिंह, एसपी रेलवे सौमित्र यादव, एसपी ट्रेनिंग महेंद्र यादव और एडिशनल एसपी इंटेलिजेंस राजेश द्विवेदी का नाम शामिल है।
विज्ञापन


राज्य स्तर पर 658 से अधिक पुलिसकर्मियों को सेवा सम्मान और प्रशंसा चिह्न
राज्य स्तर पर डीजीपी की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और प्रशंसा चिह्न के लिए 658 पुलिस कर्मियों को चुना गया है। इसमें सेवाभिलेख व शौर्य के आधार पर 50 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान और 199 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान के लिए चुना गया है। इसके अलावा डीजीपी की ओर से सेवाभिलेख के आधार पर और ऑपरेशनल कार्य के आधार पर प्रशंसा चिह्न के लिए 409  पुलिस कर्मियों को चुना गया है।

5 एडीजी और 4 आईजी समेत 18 को प्लेटिनम
18 पुलिस कर्मियों को डीजीपी का प्रशंसा चिह्न प्लेटिनम दिया जाएगा। इसमें एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय, एडीजी यूपी-112 असीम अरुण, एडीजी पीएसी बीके सिंह, पुलिस कमिश्नर नोएडा आलोक सिंह और एडीजी रेंज वाराणसी विजय सिंह मीणा शामिल हैं। इसके अलावा आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल, आईजी बरेली रेंज राजेश पांडेय, आईजी प्रयागराज केपी सिंह और आईजी मिर्जापुर पीयूष श्रीवास्तव का नाम शामिल है। वहीं कानपुर जिले के डीआईजी प्रीतिंदर सिंह, आजमगढ़ के एसपी सुधीर सिंह, आंबेडकर नगर के एसपी आलोक प्रियदर्शी लखनऊ कमिश्नरेट के एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा को भी डीजीपी का प्रशंसा चिह्न प्लेटिनम दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीजीपी का प्रशंसा चिह्न गोल्ड पाने वालों में डीजी सुजनवीर सिंह, जीएल मीना, एडीजी रेणुका मिश्र, एमके बशाल, सतीश कुमार माथुर, अंजू गुप्ता, के एस प्रताप कुमार, राजा श्रीवास्तव, जय नारायण सिंह, अशोक कुमार सिंह, आईजी नवीन अरोड़ा, अनिल कुमार राय, पीयूष श्रीवास्तव और पद्मजा चौहान का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें