फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः दरोगा ने बेल्ट से पीटा लड़के को, सस्पेंड हुआ

Mon, 13 Apr 2015 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा में दो किशोरों के बीच हुए विवाद व मारपीट के बाद अलीगंज थाने में लाए गए एक किशोर की वहां तैनात दरोगा जब्बार ने बेल्ट से निर्मम पिटाई की। घटना चार दिन पहले की है। रविवार को इसका वीडियो सामने आने के बाद एसपी पंकज ने दरोगा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच सीओ टांडा सत्यम को सौंपी गई है।कस्बा छोटी बाजार निवासी आरिफ (13) साइकिल से अलीगंज की एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने गया था। साइकिल खड़ी कर वह कोल्डड्रिंक पीने लगा, इसी बीच एक अन्य किशोर ने उसकी साइकिल गिरा दी।

इस पर दोनों में विवाद हो गया। अलीगंज पुलिस आरिफ को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई। थाने में दरोगा जब्बार मौजूद था। किशोर के नजदीक आते ही दरोगा ने बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। घटना के समय वहां मौजूद एक युवक इसकी वीडियो क्लिप बना ली। यह क्लिप रविवार को एसपी पंकज को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें