विकास दुबे के घर बरामद हुई सरकारी कार
- फोटो : amar ujala
विकास के भाई के घर मिली सरकारी नंबर की कारें
एसीपी कृष्णानगर के नेतृत्व में शनिवार दोपहर दो बजे विकास के फरार भाई दीप प्रकाश दुबे के घर पहुंची पुलिस ने वहां खड़ी दो अंबेसडर कारें व एक बुलेट बाइक जब्त की। इसमें से एक कार सरकारी नंबर की थी, जिसे नीलामी में खरीदा गया था। दूसरी कार की डिग्गी की तलाशी में पुलिस को एक डायरी व कुछ कागजात मिले, जिसकी जांच की जानी है।
एसीपी ने बताया कि कार किसने खरीदी थी, इस बारे में राज्य संपत्ति विभाग से जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, विकास व उसके भाई दीप का मकान सील करने के संबंध में एलडीए को पत्र लिखा गया है। फिलहाल मकान के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मकान में पले दो विदेशी ब्रीड के कुत्तों को गोमतीनगर की ध्यान फाउंडेशन के सुपुर्द कर दिया गया है।