फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दरोगा पर घूस मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। थानाक्षेत्र में तैनात दरोगा गजेंद्र सिंह पर महिला से केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस संबंध में कथित बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

वीडियो तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में फकीर खेड़ा गांव की महिला दरोगा से बातचीत करती नजर आ रही है। आरोप है कि वीडियो में दरोगा उससे सात हजार रुपये की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। थानाध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो पर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया है। दरोगा गजेंद्र सिंह का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें