देशभर से दिल्ली पहुंचे तब्लीगी जमात के लोग
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ में दिल्ली के निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 20 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें से 12 लोग तालकटोरा में जबकि आठ लोग सआदतगंज इलाके में मिले हैं। वहीं, कई अन्य इलाकों की छानबीन पुलिस कर रही है।
वहीं, प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया कि अभी तक प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 121 पहुंची है। प्रदेश के जिन 429 लोगों ने तब्लीगी जमात में हिस्सा लिया था उनके नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।