फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः 12 गोवंश बरामद, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

Thu, 12 Dec 2019 11:45 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस ने छुड़ाए गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काकोरी पुलिस ने मंगलवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे 12 गोवंश बरामद किए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोवंश तस्कर को पुलिस ने छोड़ दिया। जबकि वाहन सीज कर दिया। वहीं, पुलिस का दावा है कि तस्कर भाग निकले। तलाश की जा रही है। पुलिस ने बरामद गोवंश को कान्हा उपवन भेजवाया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि के मुताबिक, मंगलवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गोवंश को लादकर तस्कर ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद घेराबंदी कर गोवंश से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पकड़ लिया। लेकिन मौके का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकला।

विज्ञापन

मवेशियों को कान्हा उपवन भेजा

ट्रैक्टर-ट्रॉली में गोवंश - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का आरोप है कि तस्कर काकोरी इलाके के एक गांव का है। जिसे पुलिस ने रुपये लेकर छोड़ दिया। वहीं, पुलिस का दावा है कि तस्कर मौके से भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। एएसपी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी ने बताया कि पकड़े  गए 12 मवेशियों को कान्हा उपवन भेजकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें