फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने बाद पुलिस ने दर्ज किया सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता का मुकदमा, दो गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2020 11:05 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र में रहने वाली दलित छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर युवकों ने आठ दिनों तक बंधक बनाये रखा। इसके बाद लगातार दुष्कर्म करते रहें। विरोध करने पर उसकी पिटाई करते थे।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत की गई तो वहां से भगा दिया गया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री, महिला आयोग, सहित पुलिस के कई उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई तो एक महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें दो नामजद व चार अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने, मारपीट, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस के मुताबिक दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


गुडंबा क्षेत्र निवासी किसान की 19 वर्षीय बेटी ने कक्षा 11 तक की पढ़ाई की है। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही विपिन सिंह ने उसे 23 अगस्त को नौकरी देने के लिए अपने घर बुलाया था। वह अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर घर पहुंची। वहां गांव के शकील व तीन-चार अज्ञात युवक पहले से मौजूद थे।

विज्ञापन

खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर जबरदस्ती करते थे

आरोपियों ने तीन चार सादे कागज व सादे स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाकर शैक्षिक प्रमाणपत्र ले लिए। उसके बाद उसे शहर एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। आरोप है कि खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर विपिन व शकील उसके साथ जबरदस्ती करते थे। विरोध करने पर जमकर मारपीट करते थे।

पीड़िता ने मुताबिक, कुछ दिन रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने के बाद पिता ने गढ़ी चौकी में शिकायत की। दबाव बढ़ने पर 31 अगस्त को आरोपी उसे सेंट मैरी हॉस्पिटल के पास छोड़कर भाग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें