फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ बिट्टू जायसवाल, रेलवे ठेकेदार की हत्या का है मास्टरमाइंड

Mon, 18 Jul 2022 07:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर की हत्या के मास्टर माइंड और पुलिस के बीच लखनऊ कैंट में मुठभेड़ हो गई। जिसमें मास्टरमाइंड बिट्टू जयसवाल घायल हो गया।
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद का दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ठेकेदार और बिहार के हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र उर्फ गोरख ठाकुर की हत्या में मास्टरमाइंड कमलेश जायसवाल उर्फ बिट्टू जायसवाल की सोमवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस का दावा है कि दोनों ओर से हुई फायरिंग में बिट्टू के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे सिविल अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान उसका एक साथी भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक, 25 जून को कैंट के निलमथा इलाके में रहने वाले रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ गोरख ठाकुर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ठेकेदार की दूसरी पत्नी खुशबुनतारा ने वीरेंद्र ठाकुर की पहली पत्नी प्रियंका, उसके प्रेमी कमलेश जायसवाल उर्फ बिट्टू और खुशबुनतारा के रिश्तेदार फिरदौस पर केस दर्ज कराया था। वीरेंद्र को गोली मारने वाले शूटरों के साथ फिरदौस भी शामिल था। पुलिस इन तीनों के अलावा चार शूटरों की तलाश कर रही थी। डीसीपी पूर्वी ने बताया, सोमवार दोपहर सूचना मिली कि कमलेश जायसवाल उर्फ बिट्टू लखनऊ के कैंट इलाके में किसी से मिलने जा रहा है।

पुलिस टीम ने उसकी लोकेशन निकाली तो दिलकुशा गार्डेन के पास मिली। इसके बाद कैंट इंस्पेक्टर शिवचरण लाल, आशियाना केडॉ. धर्मेंद्र यादव और क्राइम ब्रांच के एसआई रजनीश वर्मा की टीम ने चेकिंग शुरू की। पुलिस टीम दिलकुशां गार्डेन के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बैरिकेडिंग तोड़कर पिपराघाट की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पिपराघाट अंडरपास के पास बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगी जबकि दूसरा भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश कमलेश जायसवाल उर्फ बिट्टू जायसवाल है। घायल बिट्टू को सिविल अस्पताल भेजा गया है। वह बिहार के पश्चिमी चंपारण के बगहा हनुमानगढ़ी वार्ड नंबर 23 का रहने वाला है। डीसीपी पूर्वी के मुताबिक, कमलेश पर लखनऊ कमिश्नरेट ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसकेपास से एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ बिहार के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें