फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नामजद तीन और आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के बेहटा गांव में प्रॉपर्टी डीलर अंकित की हत्या के मामले में नामजद आरोपी गोलू यादव, सुमित व अखिलेश को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस नामजद आरोपी सरवन उर्फ टाऊवा को पहले ही पकड़ चुकी है। सभी से पूछताछ जारी है। रविवार दोपहर सपा का एक प्रतिनिधि मंडल अंकित के परिजनों से मिला और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।



बेहटा गांव में प्रॉपर्टी डीलर अंकित लोधी (28) की 19 फरवरी को देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अंकित के बहनोई रामू ने सुमित, अखिलेश यादव, गोलू यादव और टाऊवा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने 12 से अधिक लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन




अभी भी कई लोग हिरासत में हैं और पूछताछ की जा रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मां ने एनकाउंटर की रखी मांग

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, रायबरेली जिले के विधायक राहुल शिव गणेश लोधी ने मृतक अंकित लोधी के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। मृतक की मां ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। विधायक राहुल शिव गणेश लोधी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मृतक के परिवार को भी मिलवाया जाएगा। साथ ही 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें