फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेलर की चपेट में आने से सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की मौत

विज्ञापन
मृतक ललित मिश्र।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज जलसा रिसॉर्ट के पास रविवार शाम ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ललित मिश्र (43) की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रेलर ने ऑटो में भी टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। आरोपी चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी के दुलारमऊ गांव निवासी ललित मिश्र रविवार शाम सब्जी खरीदकर बाइक से घर जा रहे थे। गोसाईंगंज खुर्दही जलसा रिसॉर्ट के पास ट्रेलर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह ट्रेलर के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के वक्त ललित ने हेलमेट लगा रखा था।


ढाबे के पास ऑटो में ट्रेलर ने मारी टक्कर

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर भाग निकला। घटनास्थल से करीब दो किमी दूर कबीरपुर के पास उसने एक ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। ऑटो में तीन लोग सवार थे। हादसे में एक को चोटें आई हैं। लोग मदद के लिए दौड़े तो आरोपी चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराकर ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें