फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 94 पुलिस निरीक्षकों को प्रमोशन का तोहफा, बनेंगे पुलिस उपाधीक्षक

Fri, 12 Oct 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने नवरात्र के दूसरे दिन 94 पुलिस निरीक्षकों को प्रोन्नति का तोहफा दिया है। इलाहाबाद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में बृहस्पतिवार को हुई विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में 1 जुलाई-2018 से लेकर 30 जून -2019 तक रिक्त होने वाले पुलिस उपाधीक्षकों के सभी 94 पदों के लिए प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसका लाभ नागरिक पुलिस के निरीक्षकों के साथ पीएसी के कंपनी कमांडर और प्रतिसार निरीक्षकों को मिलेगा। 

विज्ञापन


फिलहाल 30 सितंबर तक पुलिस उपाधीक्षक के 34 पद रिक्त हैं। जुलाई में 12 और अगस्त व सितंबर में 6-6 पुलिस उपाधीक्षक रिटायर हुए थे। तीन पुलिस उपाधीक्षकों को कंपलसरी रिटायरमेंट दिया गया और 7 पुलिस उपाधीक्षक प्रोन्नति पाकर अपर पुलिस अधीक्षक बन गए। ऐसे में कुल 34 पद रिक्त हुए जिन्हें अधिसूचना जारी होने के बाद तैनाती दी जाएगी।

इस महीने के अंत तक आठ और पुलिस उपाधीक्षक रिटायर हो जाएंगे। इस तरह पहली नवंबर तक पुलिस महकमे को 42 नए पुलिस उपाधीक्षक मिल जाएंगे। बाकी हर महीने जैसे जैसे पद रिक्त होंगे, वरिष्ठता सूची के अनुसार उसी क्रम में इंस्पेक्टर को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी जाएगी।
विज्ञापन


30 जून-2019 तक की एडवांस प्रोन्नति होने से बार-बार डीपीसी नहीं करनी होगी। इलाहाबाद में हुई विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अनिरुद्घ यादव, गृह विभाग के विशेष सचिव मार्कंडेय शाही और अपर पुलिस महानिदेशक हरिराम शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें