फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के गोदाम में 40 लाख की शराब सहित अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

Sun, 09 Dec 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
बरामद हुई शराब व बनाने के उपकरण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व मंत्री के पुत्र एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री के गोदाम पर पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी फरार हो गया है। बरामद शराब की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। उधर, भाजपा नेता का कहना है कि उन्होंने गोदाम एक व्यक्ति को किराए पर दे रखा था।

विज्ञापन


कमरौली निवासी पूर्व मंत्री स्व. राम लखन पासी के पुत्र एवं भाजपा के जिला मंत्री राजेंद्र पासी का रोड नंबर तीन पर गोदाम है। इस गोदाम में अवैध शराब फैक्टरी संचालित होने की एक सूचना स्वॉट टीम प्रभारी विनोद कुमार को मिली तो उन्होंने एसपी अनुराग आर्य और एएसपी बीसी दूबे को बताया। एसपी के आदेश पर स्वॉट टीम प्रभारी ने कमरौली थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह व जगदीशपुर थानाध्यक्ष रमाकांत प्रसाद के साथ गोदाम पर छापा मारा। पुलिस टीम ने मौके से 12 लोगों को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

गोदाम से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने के उपकरण व अन्य सामान बरामद किया। कमरौली थाने पहुंचे एसपी अनुराग आर्य ने कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।  एसपी ने बताया कि गोदमा से कई ब्रांड की अवैध शराब मिली है। बरामद अवैध शराब की कीमत 40 लाख रुपये है। उन्होंने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी में बरामद हुई ये चीजें

पुलिस के मुताबिक गोदाम में 41 ड्रम में 82 सौ लीटर केमिकल, दो सौ मिली लीटर की भरी हुई 5535 शीशियों में 1107 लीटर अवैध शराब, दो सौ लीटर के 34 प्लास्टिक के खाली ड्रम, शराब को रंगीन बनाने के 5-5 लीटर के दो डिब्बों में केमिकल, नौ डिब्बों में कलर पाउडर, एक प्लास्टिक की बोतल में करीब 7.50 मिली लीटर स्टार केमिकल व उपकरण, दो सौ लीटर के कटे हुए तीन प्लास्टिक के ड्रम, 20 लीटर क्षमता के 63 पानी के भरे जार, दो सौ मिलीलीटर की खाली शीशी 25300, आठ बोरियों में शीशी के ढक्कन के साथ एक लग्जरी गाड़ी बरामद हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें