फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदवा कॉलेज के सीसीटीवी में छिपा है राम मंदिर निर्माण की डील का राज: अमरनाथ मिश्र

Fri, 16 Feb 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमर नाथ मिश्र, मौलाना नदवी।
विज्ञापन

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से निष्कासित सदस्य मौलाना सलमान नदवी पर राम मंदिर निर्माण का विरोध न करने के बदले सौदेबाजी का आरोप लगाने वाले राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमरनाथ मिश्र ने कहा कि इसका पूरा राज नदवा कॉलेज के सीसीटीवी में छिपा है।

विज्ञापन


मिश्र ने कहा, मौलाना का यह दावा कि वे उन्हें नहीं जानते और कभी नहीं मिले, पूरी तरह गलत है। नदवा कॉलेज के मुख्य द्वार से लेकर परिसर में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

पुलिस उनकी फुटेज खंगाल ले, हकीकत सामने आ जाएगी कि 5 फरवरी को नदवा कॉलेज में मौलाना से मेरी मुलाकात हुई थी या नहीं। वहीं, पुलिस हम दोनों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल मंगा ले, सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


अमरनाथ मिश्र के मुताबिक नदवी से 4 फरवरी को मोबाइल पर उनकी बातचीत हुई। नदवी ने उनको वार्ता के लिए नदवा कॉलेज बुलाया। 5 फरवरी की सुबह 9.45 बजे वह नदवा कॉलेज गए।

जहां काफी देर तक हुई बातचीत के दौरान मौलाना ने हिंदुओं की तरफ से राम मंदिर निर्माण और मस्जिद केलिए लिखित प्रस्ताव मांगा। मौलाना ने कुछ बिंदुओं पर आपत्ति की, जिसमें सहमति से संशोधन करने की बात कही गई।

बैठक के अंत में नदवी ने मंदिर निर्माण में बाधा न बनने के लिए मस्जिद व विश्वविद्यालय के लिए 200 एकड़ जमीन, 5000 करोड़ रुपये और खुद को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनयन का प्रस्ताव दिया। मिश्र ने कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी सभी हिंदू पक्षकारों को दे दी थी।

अमरनाथ मिश्र के मुताबिक नदवी ने कहा था कि इस प्रस्ताव को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की हैदराबाद में 9 से 11 फरवरी तक होने वाली बैठक में पेश करेंगे ताकि आपसी सहमति से राम मंदिर का निर्माण हो सके।

6 फरवरी को राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास की तरफ से नदवी को प्रस्ताव भेजा गया। इसके अगले दिन 7 फरवरी को न्यास की तरफ से नदवी के साथ हुई बैठक की पूरी रिपोर्ट श्रीश्री रविशंकर को भेजी गई।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की हैदराबाद में 9 फरवरी से शुरू होने वाली तीन दिवसीय बैठक के एक दिन पहले 8 फरवरी को ही मौलाना सलमान नदवी ने न्यास की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव मीडिया के सामने रख दिए।

अमरनाथ ने बताया कि बैठक से लेकर सभी बिंदुओं की जानकारी खुफिया विभाग को देकर मांग की गई है कि जांच कर सच्चाई सामने लाए।

विज्ञापन

पुलिस ने सुबूत जुटाने शुरू किए

सीओ महानगर अनुराग सिंह ने बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमरनाथ मिश्र ने तहरीर दी है। सुबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। सभी साक्ष्य जुटाने केबाद ही कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें