आशियाना के चांसलर क्लब में की गई हर्ष फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 3 नवंबर को क्लब के मालिक ने क्लब में किसी व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग करने की सूचना आशियाना पुलिस को दी थी । इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी के निर्देशन में आशियाना पुलिस ने खलीलाबाद के टीचर्स कॉलोनी निवासी मुकेश सिंह पुत्र राजवंशी सिंह को रिवाल्वर फैक्ट्री मेड व 5 अदद खोखा कारतूस के साथ चांसलर क्लब से दबोच लिया।