फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले शीशे लगी एयरकंडीशंड कार में हो रहा था यह अपराध

Mon, 20 Jun 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चिनहट पुलिस ने बृहस्पतिवार रात काले शीशे लगी एक एयरकंडीशंड कार से चोरी की छह बकरियां और बकरा बरामद किया है। इस दौरान कार छोड़कर भाग रहे चोरों में से पुलिस ने एक को पकड़ लिया, जबकि तीन भाग गए।
विज्ञापन


एसओ सुरेश कुमार यादव के मुताबिक, देवां रोड पर चेकिंग के दौरान काले शीशों वाली कार को रोका गया। उसमें से उतरे चार व्यक्तियों को भागते देख पुलिस ने घेराबंदी की और एक को पकड़ लिया। उसकी पहचान सीतापुर के कमलापुर थाने के बैंकुंडपुर निवासी नितिन कश्यप के रूप में हुई।

उसने बताया कि वह पारा की मायावती कॉलोनी में रह रहा है। तीन साथियों की मदद से बाराबंकी के कई स्थानों से छह बकरियां, एक बकरा व हिमसिटी के एक मकान से कैमरा व नगदी चोरी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में भी करते थे चोरी

डेमो
तीन महीने पहले पपनामऊ के स्कूल से छत का पंखा व बर्तन चोरी भी कुबूली। पुलिस ने बकरा व बकरियां कब्जे में लेने के साथ चोरी के चार एलईडी बल्ब, सीलिंग फैन, सिलेंडर आदि भी बरामद किया।
 
चिनहट के ही एसआई विजय शंकर तिवारी ने बृहस्पतिवार रात कस्बे में घेराबंदी करके बाराबंकी के लगपुरवा बड़ागांव निवासी राजेश लोध को गिरफ्तार किया। 

उसके कब्जे से तीन महीने पहले चुराई सलोनी चौरसिया के ई-रिक्शा की बैटरी बरामद हुई। राजेश ने कुबूला कि वह चोरी की बैटरी के ग्राहक तलाश रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें