फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के शक में चाची को कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 20 Jun 2016 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
झारखंड के खूंटी जिले में एक शख्स ने तंत्र-मंत्र करने के शक में अपनी चाची को कुल्हाड़ी से काट डाला। आरोपी 30 वर्षीय मनी पूर्ती काफी दिन से बीमार था।
विज्ञापन


आरोपी ने खुद को डॉक्टर को भी दिखाया लेकिन उसकी बीमारी में कोई फायदा नहीं हुआ। बीमारी ठीक नहीं हुई तो उसे शक हुआ कि उसकी चाची ने उसपर चुड़ैल छोड़ दी है इसीलिए उसकी तबीयत खराब है।

इसी शक में वह कुल्हाड़ी लेकर चाची के घर गया और उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में पीड़िता के सिर और पीठ पर गंभीर चोंटें आईं। बुरी तरह से घायल हो जाने पर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'चाची मर गई, अब तबीयत ठीक हो जाएगी'

- फोटो : demo pic
घटना के बाद गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, खूंटी के एसपी अनीश गुप्ता ने मीडिया को बताया कि आरोपी मनी पुर्ती को अपने अपराध पर जरा भी पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि उसकी चाची ने उस पर तंत्र-मंत्र किया था इसीलिए वह बीमार हुआ था। चाची मर चुकी है इसलिए अब उसकी तबीयत ठीक हो जाएगी।

गौरतलब है कि तंत्रमंत्र के चक्कर में पिछले समय देश में जो हत्याएं हुई हैं उनमें झारखंड सबसे आगे है। यहां करीब हर महीने कोई न कोई ऐसी घटना सामने आ रही है।

तंत्रमंत्र के अंधविश्वास में जीने वाले उन इलाकों के लोग हैं जहां अभी लोगों को साफ पीने का पानी जैसे मूलभूत सुविधाएं भी नहीं उपलब्‍ध हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें