फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lulu Mall: लुलु माल में नमाज पढ़ने वाले चार गिरफ्तार, पांच अन्य की तलाश जारी, सीएम योगी बोले- ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें

Tue, 19 Jul 2022 08:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि ऐसे लोगों से प्रशासन सख्ती से निपटे।
विज्ञापन
लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले नौ में से चार युवकों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। चारों ने नमाज पढ़ने की बात कुबूलने के साथ किसी संगठन से जुड़े होने से इनकार किया है। उधर, युवकों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद नया हंगामा खड़ा हो गया। अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस लुलु मॉल पहुंच गए और नमाज पढ़ने वाली जगह का शुद्धिकरण करने की बात कही। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा। उधर, मुख्यमंत्री योगी ने लुलु मॉल के घटनाक्रम पर कहा कि कुछ लोग जनता के आवागमन को रोकने के लिए अनावश्यक रूप से टिप्प्णी और प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ प्रशासन को इस पर मामले पर पूरी गंभीरता दिखानी चाहिए और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए।

विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक लुलु मॉल में 12 जुलाई को कुछ युवकों के नमाज पढ़ने का वीडियो अगले दिन वायरल हुआ था। विवाद बढ़ने लगा तो मॉल के जनसंपर्क अधिकारी सिब्तैन हुसैन ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज से नौ युवक चिह्नित किए गए। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरि की टीम ने सोमवार देर रात दबिश देकर इनमें से मो. रेहान, आतिफ खान, लुकमान व नोमान को खुर्रमनगर से पकड़ा। ये सभी खुर्रमनगर के अबरारनगर में रहते हैं। इनमें से सगे भाई लुकमान व नोमान मूल रूप से सीतापुर के मंगोलपुर गांव के हैं। वहीं, रेहान मूल रूप से लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी का है। चारों को देर शाम कोर्ट में पेश किया गया।

आरोपियों ने नमाज पढ़ने की बात कुबूल की
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कहा, जब मॉल पहुंचे तो नमाज का समय हो गया था। ऐसे में खाली स्थान देखकर नमाज पढ़ ली। यह भी कहा कि हमने सही दिशा में नमाज पढ़ी थी। वहां एक और व्यक्ति नमाज पढ़ रहा था, जो दूसरी दिशा का रुख किए था। उससे हमारा ताल्लुक नहीं है। चारों ने यह भी कहा कि हमने आठ से नौ मिनट में नमाज खत्म कर दी थी। इस दौरान किसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, नहीं मालूम। चारों ने यह भी बताया कि भूतल और प्रथम तल पर सुरक्षाकर्मियों ने नमाज पढ़ने से रोका था। चार में से दो युवक मदरसे में हाफिज की पढ़ाई करते हैं। एक युवक मदरसे में पढ़ने के साथ छोटी कक्षा में बच्चों को पढ़ाता भी है। आरोपियों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि मॉल में नमाज पढ़ने पर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाएगा। इनके साथ आए पांच अन्य युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस से कहासुनी के बीच लगे धार्मिक नारे
पुलिस अभी नमाज के मामले को सुलझा भी नहीं पाई थी कि इसी बीच जगद्गुरु परमहंस समर्थकों के साथ लुलु मॉल के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। वह नमाज पढ़ी जाने वाली जगह के शुद्धिकरण की बात करने लगे। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम से उनकी कहासुनी के बीच धार्मिक नारे भी लगे। काफी खींचतान के बाद उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया गया।

डीएम व जेसीपी ने मॉल पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था
डीएम सूर्यपाल गंगवार और संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया दोपहर चार बजे लुलु मॉल पहुंचे और सुरक्षाकर्मियों से बातचीत की। इसके बाद ड्रोन से दोनों गेटों की सुरक्षा व्यवस्था जांची गई। बिना जांच के किसी को अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है।


 

विज्ञापन

जगदगुरु परमहंस पहुंचे मॉल, कहा- शुद्धिकरण जरूरी

अभी पुलिस नमाज के मामले को सुलझा भी नहीं पाई थी। इसी बीच लुलु मॉल के मुख्य द्वार पर अयोध्या के जगदगुरु परमहंस अपने समर्थकों सहित पहुंच गये। उन्होंने जिस जगह नमाज पढ़ी गई थी। उसका शुद्धिकरण की बात करने लगे। जगदगुरू परमहंस को सुरक्षाकर्मियों ने रोका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम से जगदगुरु परमहंस की कहासुनी होने लगी। वहीं पर धार्मिक नारे भी लगे। इसके बाद पुलिस ने काफी खींचतान के बाद जगदगुरु को हिरासत में लिया। उनको पुलिस लाइन पहुंचा दिया।

मदरसे में पढ़ाई करते हैं दो युवक
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये चार युवकों में दो मदरसे में हाफिज की पढ़ाई करते हैं। एक युवक ने बताया कि वह मदरसे में पढ़ने के साथ ही अपने से छोटी कक्षा में बच्चों को शिक्षा देता है। उनको यह नहीं पता था कि उनके मॉल में नमाज पढ़ने पर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाएगा। फिलहाल पुलिस ने चारों को देर शाम कोर्ट में पेश किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें