फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार... साथी फरार

Fri, 13 Dec 2024 08:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसका साथी भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसका साथी भाग निकला। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक बृहस्पतिवार रात बीकेटी पुलिस को गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा निवासी बदमाश अमित कुमार रस्तोगी और राहुल गौतम की अस्ती रोड पर आने की सूचना मिली थी। पुलिस वाहन जांच कर रही थी। तभी उन्हें एक बाइक पर सवार दोनों आते दिखे। 

लूट और चोरी के 15 मुकदमे दर्ज

संदिग्ध लगने पर जब पुलिस के रोकने की कोशिश की तो अमित ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अमित के पैर में गोली लग गई। वहीं राहुल भाग निकला। एडीसीपी के मुताबिक अमित के खिलाफ लूट और चोरी के 15 मुकदमे दर्ज हैं। अमित पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस राहुल की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें