फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जिंदा जलाने में नाबालिग प्रेमिका को पकड़ा, मौत, मजिस्ट्रेट के सामने दिए थे कलमबंद बयान

Mon, 13 May 2019 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के हसनगंज इलाके में युवक को जिंदा जलाने के मामले में नामजद नाबालिग प्रेमिका को पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। हिरासत में ली गई उसकी मां के खिलाफ पर्याप्त सुबूत न मिलने पर छोड़ दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार शुक्ल ने बताया कि टैक्सी चालक अरविंद निषाद की हत्या के मामले में उसकी प्रेमिका को पकड़ा गया है।

विज्ञापन


हिरासत में ली गई उसकी मां से भी गहन पूछताछ की गई। दरअसल, परिवारीजनों ने प्रेमिका व उसकी मां पर अरविंद के शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर जलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मजिस्ट्रेट ने 20 अप्रैल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराए गए अरविंद के कलमबंद बयान दर्ज किए थे।

उसने प्रेमिका पर ही आग लगाने का आरोप लगाया था। पड़ताल में प्रेमिका की मां के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। उसे पुलिस की इजाजत के बगैर कहीं बाहर न जाने की हिदायत देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि अरविंद का घर के सामने रहने वाली किशोरी से एक साल से प्रेम प्रसंग था।

विज्ञापन

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

डेमो
अरविंद के भाई विक्की का कहना है कि दोनों के परिवारीजन शादी को तैयार थे। कुछ दिनों से किशोरी ने उसके भाई से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। वह 20 अप्रैल को अपनी मां के साथ उसके घर आई। आरोप लगाया गया था कि प्रेमिका ने मां की मदद से अरविंद के शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी।

बुरी तरह झुलसे अरविंद ने शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें