फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: पुलिस भर्ती परीक्षा में कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लू टूथ से कर रहा था नकल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2024 04:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल कर रहे एक अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह सुरक्षा को धता बताते हुए नकल कर रहा था।
 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक छात्र मोबाइल को ब्लू टुथ इअर फोन से जोड़कर परीक्षा देने के लिए केंद्र में प्रवेश कर गया। छात्र आराम से ब्लूटूथ के जरिए परीक्षा में नकल कर रहा था। इस पर केंद्र व्यवस्थापक की टीम ने उसे पकड़ लिया। परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


शहर के आचार्य द्विवेदी इंटर कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान औरैया जिला के बेला थाना क्षेत्र निवासी उपमेंद्र सिंह पुत्र मोतीलाल सिंह अनुक्रमांक संख्या 4943762 अपने मोबाइल 7060030488 के जरिए नकल कर रहा था। नकलची पर जब केंद्र व्यवस्थापक की नजर पड़ी तो मामले का खुलासा हुआ।

नकल करने वाले परीक्षार्थी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वह मोबाइल को ब्लू टुथ से जोड़कर नकल कर रहा था। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें