फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ी डकैती का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पांच की तलाश जारी

Fri, 10 Mar 2017 02:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पकड़े गए अभ‌ियुक्त
विज्ञापन
लखनऊ के चौक कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मुकुंद ज्वैलर्स के यहां सर्राफ प्रवीण रस्तोगी के एक करीबी की मुखबिरी पर बदमाशों ने करोड़ों रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। यह जानकारी रायबरेली पुलिस के मदद से पकड़े रायबरेली के लालगंज निवासी राज बहादुर लोध और हरि बिलास सिंह ने दी। मामले में एक करोड़ के जेवर बरामद ‌किए गए हैं। तीन की गिरफ्तारी के बाद 5 बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि दोनों के पास से एक करोड़ रुपये कीमत के 2800 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए हैं। बाकी जेवर और रुपये भागे हुए बदमाशों के पास हैं। बदमाशों ने मुकुंद ज्वैलर्स के यहां से 40 किलो सोने के जेवर समेत 13.5 करोड़ रुपये की डकैती डाली थी।

एसएसपी ने बताया कि डकैती का मास्टरमाइंड अमेठी के भवानीगंज में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर विकास शुक्ला उर्फ विनय शुक्ला, मोहनगंज के शाहमऊ निवासी विपिन सिंह उर्फ अभय सिंह तथा सीतापुर के सिधौली में रहने वाला राहुल दीक्षित हैं। विकास और राहुल यहां पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी में किराये पर रहते थे।
विज्ञापन


मास्टरमाइंड का मुकुंद ज्वैलर्स के मालिक प्रवीण रस्तोगी के करीबी से संपर्क था। उससे मिली जानकारियों के आधार पर ही साजिश रची गई। विकास, विपिन, राहुल ने मुकुंद ज्वैलर्स और आसपास के इलाकों की गलियों की कई दिन तक रेकी की।

इस तरह वारदात ‌दी अंजाम, ऐसे हुए गिरफ्तार

- फोटो : amar ujala
इसके बाद अपने साथ रायबरेली के लालगंज पूरे महरानीन निवासी राज बहादुर लोध, सीतापुर के कमलापुर स्टेशन रोड पर रहने वाले हरिबिलास सिंह, अमेठी के शिवरतनगंज रुकुंदपुर निवासी शानू और सोनू सिंह को बुलाया।

रविवार रात जब प्रवीण रस्तोगी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे तभी सातों बदमाश सोने के जेवर व कैश लूटकर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की फोटो मिली जिसे सभी थानों में भेजा गया।

इस तरह पकड़े गए बदमाश
रायबरेली के लालगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने सीसीटीवी फुटेज से निकाली गई बदमाश की फोटो पहचान कर चौक पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा बदमाश उनके थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर विकास शुक्ला उर्फ विनय है। इस पर चौक पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम रायबरेली पहुंची।

विनय की लोकेशन निगोहां थाना क्षेत्र के बछरावां टोल टैक्स के आसपास पाई गई। बुधवार रात आठ बजे पुलिस ने विनय की घेराबंदी की लेकिन वह भाग निकला। मौके से उसके साथी राज बहादुर लोध और हरि बिलास सिंह दबोच लिए गए। पूछताछ में दोनों ने वारदात की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड सहित अन्य बदमाशों के नाम बताए। पुलिस ने सभी बदमाशों के घर पर दबिश दी लेकिन नहीं मिले।
विज्ञापन

सीतापुर में रिश्तेदार के घर मिला लूट का सोना

- फोटो : amar ujala
छानबीन में पता चला कि राहुल ने लूट में अपने हिस्से का 1600 ग्राम सोना अपने रिश्तेदार सीतापुर के कमलापुर निवासी मनीष अवस्थी के पास रखवा दिया था। पुलिस ने मनीष को पकड़कर सोना बरामद कर लिया है। बाकी बदमाशों की तलाश की जा रही है।

इन्होंने की वारदात
- राज बहादुर लोध, लालगंज रायबरेली

- हिस्ट्रीशीटर विकास शुक्ला उर्फ विनय शुक्ला भवानीगंज, अमेठी (मास्टर माइंड)

- विपिन सिंह उर्फ अभय सिंह, शाहमऊ मोहनगंज

- राहुल दीक्षित सिधौली, सीतापुर

- हरिबिलास सिंह, स्टेशनर रोड कमलापुर, सीतापुर

- शानू, रुकुंदपुर शिवरतनगंज अमेठी

- सोनू  रुकुंदपुर शिवरतनगंज अमेठी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें