फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर को लेकर पुलिस सतर्क : अयोध्या, काशी और मथुरा में तैनात की गई अतिरिक्त फोर्स

Mon, 06 Dec 2021 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अधिकारियों को भ्रमणशील रहने को कहा गया है। वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख जिलों में कैंप कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 कंपनी पीएसी और 6 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों को लगाया गया है। 
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबरी विध्वंस की वर्षगांठ पर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इस संबंध में सभी जिलों के अफसरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशांत कुमार ने बताया कि तीनों धार्मिक नगरी अयोध्या, मथुरा और काशी में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


यहां अतिरिक्त फोर्स की भी तैनाती की गई है। अधिकारियों को भ्रमणशील रहने को कहा गया है। वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख जिलों में कैंप कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 कंपनी पीएसी और 6 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों को लगाया गया है। 



उन्होंने यह भी बताया कि आधा दर्जन संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी। लेकिन पुलिस के अधिकारियों द्वारा बातचीत के बाद सभी संगठनों ने अपनी काल वापस ले ली है। प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार परंपरा से हटकर किसी तरह का कोई आयोजन नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें