फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के कड़े पहरे में पढ़ी गई जुमे की नमाज, पुलिस व प्रशासन रहा अलर्ट

Fri, 03 Jan 2020 05:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इस शुक्रवार को भी अलर्ट दिखे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के कड़े पहरे के बीच जुमे की नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन


इसके पहले बृहस्पतिवार को भी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फोर्स तैनात दिखी। इसके साथ ही पीएसी, सीआरपीएफ की टीम मुस्तैद नजर आई। प्रमुख मस्जिदों के बाहर भी फोर्स तैनात रही।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते दिसंबर 2019 को जुमे की नमाज के बाद प्रदेश भर में जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद से पुलिस व प्रशासन काफी संजीदा है। हालांकि इसके बाद अगले जुमा पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांति रही। हालांकि इसके लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थीं। लखनऊ में भी संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएफआई के सदस्यों की आगरा में भी तलाश

वहीं, फिरोजाबाद, अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों की आगरा में भी तलाश की जा रही है। अलीगढ़ से खुफिया जानकारी के अनुसार कुछ सदस्य आगरा में रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं।

लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को इनकी जानकारी जुटाने के लिए लगाया गया है। इनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई है। पीएफआई की गतिविधियों के लिए शासन ने आगरा जोन को खासतौर से अलर्ट किया।

दरअसल, अलीगढ़ में इस संगठन के कई सदस्य बताए जाते हैं। इसका ताल्लुक स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट इन इंडिया (सिमी) से भी बताया जा रहा है। सिमी की स्थापना अलीगढ़ में हुई थी। इन वजहों से आगरा के एडीजी जोन अजय आनंद ने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें