फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खंभे लगाने का काम अधूरा, लटके तारों से हादसे का अंदेशा

Fri, 15 May 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नगराम में हाईटेंशन लाइन के मानक से नीचे लटक रहे तार।
विज्ञापन
नगराम। समेसी उपकेंद्र के बहरौली फीडर से निकलने वाली बजगिहा-मुकुंद खेड़ा हाईटेंशन लाइन के तार मानक से नीचे लटके हैं। इन्हें ऊंचा करने के लिए खंभे लगाने का काम अधूरा पड़ा है। इससे नगराम क्षेत्र में बड़े हादसे का अंदेशा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, मोहनलालगंज में हाईटेंशन लाइन के तार कई जगह जमीन के नीचे हैं। गेहूं व धान की कटाई के दौरान हार्वेस्टिंग मशीनों से तारों के छूने का खतरा रहता है। मुकुंद खेड़ा निवासी मलखान सिंह, मनीराम, अखिलेश सिंह, और बजगिहा के केशव गिरि ने बताया कि पिछले वर्ष खंभे लगाने का काम शुरू हुआ था। हालांकि, धान की नर्सरी और खेतों में पानी भरने के कारण संबंधित एजेंसी ने काम अधूरा छोड़ दिया। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि यह लाइन वर्ष 1974 में बनी थी। तब खंभों के बीच की दूरी 90-100 मीटर थी, जबकि अब यह 40-45 मीटर होनी चाहिए। यह मानक अब तक पूरा नहीं हो सका है।

नगराम में हाईटेंशन लाइन के मानक से नीचे लटक रहे तार।

नगराम में हाईटेंशन लाइन के मानक से नीचे लटक रहे तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें