इससे पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में स्वामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री पी चिदंबरम तिहाड़ जेल में हैं अब सोनिया गांधी व शशि थरूर का नंबर है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि पीएम मोदी कुशल प्रशासक हैं उनके प्रहार से पाकिस्तान डरा हुआ है। मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह ने जिस बहादुरी से दोनों सदनों में अनुच्छेद 370 को समाप्त कराया वो अत्यंत प्रशंसनीय है।
हमें भरोसा है कि राम मंदिर के प्रति हिंदुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाएगा। स्वामी ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड यहां मस्जिद के प्रति आस्था की बात नहीं करता, वह कहता है ये जमीन हमारी है, हम उसके ठेकेदार हैं।
वहीं, सुन्नी वक्फ बोर्ड को छोड़कर देश के सारे मुसलमानों की इच्छा है कि ये जमीन हिंदुओं को राम मंदिर निर्माण के लिए दे दी जाए। पूरा विवाद सिर्फ गर्भगृह की 2.77 एकड़ जमीन को लेकर है, इसके अलावा सरकार द्वारा अधिगृहीत की गई 67.4 एकड़ जमीन पर कोई विवाद नहीं है। ये केंद्र सरकार के पास है वह इस पर जल्द ही मंदिर निर्माण कराने जा रही है। कहा कि ये फैसला पिछली सरकार में हो सकता था लेकिन हमने संयम बरता।
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि देश में आर्थिक मंदी अभी नहीं आई है, लेकिन हम इस ओर बढ़ रहे हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण परिपक्व हैं, लेकिन उन्हें अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं है, इसलिए वे इससे उबरने का रास्ता नहीं ढूंढ पा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अगर इस मामले में उनसे राय मांगेगी तो वे उपाय जरूर बताएंगे।