फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो महीने में 15 हजार घरों तक पहुंची पीएनजी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में पीएनजी कनेक्शन में तेजी आने लगी है। दो महीने के अंदर 15 हजार घरों को पीएनजी कनेक्शन से जोड़ा गया है। वहीं, इस वर्ष 1.5 लाख घरों तक पीएनजी आपूर्ति पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

ग्रीन गैस लिमिटेड के निदेशक (कॉमर्शियल) आर. बेहरा ने बताया कि कनेक्शन देने में तेजी लाने के लिए राजधानी में 60 से अधिक टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में कम से कम दो कामगार हैं। राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में अभी तक 40 हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं। हालांकि, इनमें से कुछ घरों में नियमित आपूर्ति पर काम किया जा रहा है। राजधानी के साथ ही आगरा में भी पीएनजी कनेक्शन पर काम हो रहा है। दो शहरों में 104 टीमें लगाई गई हैं।
निदेशक ने बताया कि बीते महीने अलीगंज राजकीय आईटीआई के माध्यम से हुई अभ्यर्थियों की भर्ती से काम में तेजी आई है। आने वाले दिनों में अन्य कर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसकी रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें