लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग की शुरू कर दी गई है। यह विभाग शुरू करने वाला बलरामपुर प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल है। यहां अब दिव्यांगों व शारीरिक अक्षम लोगों की कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का काम होगा। मरीजों को जरूरी उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या ने बताया कि यह विभाग मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, नसों, हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों आदि को प्रभावित करने वाली स्थितियों का इलाज करता है। पीएमआर विभाग की प्रमुख डॉ. लक्ष्मी प्रजापति हैं। सीएमएस डॉ. हिमांशु ने बताया कि अभी तक केजीएमयू के लिंब सेंटर में ही पीएमआर विभाग का संचालन किया जा रहा है।