सहारा ग्रेस की क्वींस ने जानकीपुरम स्थित मंडोला क्लब में मनाया रंगारंग सावन उत्सव । स्रोत – स्व
लखनऊ। सहारा ग्रेस की क्वींस ने मंगलवार को जानकीपुरम स्थित क्लब में रंगारंग सावन उत्सव का आयोजन किया। इसकी थीम थी आया सावन झूम के। यशोधरा और ऋचा की मधुर आवाज ने माहौल में चार चांद लगा दिए। सविता, नमिता, सोनिका, प्रियंका, कविता और पल्लवी के नृत्य ने समा बांध दिया। इस अवसर पर मालती, सविता, नमिता, सोनिका, मंजू, संगीता, आयुषी, पूनम आदि मौजूद रही। दूसरी तरफ नाका हिंडोला होटल में टैलेंट हंट फाउंडेशन की महिलाओं ने भी सावन उत्सव मनाया।