फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं रेप कांड पर मोदी आज सुना सकते हैं फैसला!

Wed, 04 Jun 2014 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नेतृत्व में भेजी गई उच्च स्तरीय टीम ने बदायूं घटना की जांच-पड़ताल के बाद मंगलवार शाम में ही नई दिल्ली के रवाना हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को कल्याण सिंह अपनी संस्तुतियों के साथ पूरी रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को सौंपेंगे।

बताते चलें इस खौफनाक घटना पर पीएम ने कड़ा रुख अपनाया है और माना जा रहा है कि इसकी जांच सीबीआई से भी कराई जा सकती है।

दो बहनों के साथ गैंगरैप और हत्या करने के बाद से ही बदायूं में बड़े राजनीतिज्ञों का आना जारी है।

लोगों को‌ मिल रही है धमकी

भाजपा की इस टीम को गांव में पड़ताल के दौरान यह भी फीडबैक मिला कि पीड़ित परिवार को अब भी लगातार प्रदेश सरकार की ओर से कई स्तर पर धमकियां मिल रही हैं।

उन्हें डराया जा रहा है कि प्रदेश में मौजूदा सरकार अगले तीन साल रहेगी। जल्द यह मामला ठंडा पड़ जाएगा और उसके बाद उनकी खबर ली जाएगी।

पीड़ित परिवार के अलावा पुलिस के एकपक्षीय कार्रवाई से पीड़ित गांव के कई दूसरे लोगों ने भी भाजपा की टीम को सप्रमाण अपनी अर्जियां सौंपीं।
विज्ञापन

भाजपा ने आर्थिक मदद भी दी

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्याण सिंह के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री रामेश्वर चौरसिया, महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडेय, सांसद उदित राज, धर्मेंद्र कश्यप, मुकेश राजपूत, सतीश गौतम, भोला सिंह, विधायक सुरेश खन्ना, धर्मपाल सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा सहित कई अन्य नेता शामिल थे।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नेतृत्व में पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को बदायूं घटना के भुक्तभोगी परिवार से मुलाकात की। साथ ही दोनों बालिकाओं के पिता को पार्टी की तरफ से पांच-पांच लाख रुपये की मदद भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें