फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: यूपी के भाजपा सांसदों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, जमीनी फीडबैक लेंगे

Fri, 28 Jul 2023 09:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के भाजपा सांसदों से जमीनी फीडबैक लेने के लिए संवाद करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में 31 जुलाई और दो अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जुलाई और दो अगस्त को प्रदेश के भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सांसदों के साथ संवाद करेंगे। मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांसदों से संवाद कर जमीनी फीडबैक लेंगे, साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी मे जुटने का मंत्र भी देंगे। सूत्रों के मुताबिक वे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यसभा के सांसदों को भी जिम्मेदारी देंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी 31 जुलाई को शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर पश्चिम, ब्रज और कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के 42 लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इस संवाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे। बैठक का आयोजक केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा को नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी में किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, सोनिया को लेकर सस्पेंस बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी को तोहफा: सीएम योगी ने आवास विभाग को दिया टास्क, प्रदेश में अगले पांच साल में बसेंगी 100 नई टाउनशिप


इसके बाद दो अगस्त को शाम 6.30 बजे काशी, गोरखपुर और अवध क्षेत्र के 48 लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। बैठक का आयोजक केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को नियुक्त किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें