फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम की जन्मशताब्दी पर पीएम मोदी जारी करेंगे डाक टिकट

Tue, 24 Apr 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी हेमवती नंदन बहुगुणा की स्मृति में उनके जन्मशताब्दी वर्ष पर 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाक टिकट जारी करेंगे। प्रधानमंत्री आवास में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री व सांसद भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति वर्ष भर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
विज्ञापन


यह जानकारी पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में दी।  उन्होंने कहा कि दूरदर्शन पर बहुगुणा के जीवनवृत्त पर तैयार की जा रही लघु फिल्म का राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारण किया जाएगा। अगले वर्ष 25 अप्रैल को लखनऊ में हेमवती नंदन की बड़ी प्रतिमा का अनावरण होगा।

समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि राजधानी की एक प्रमुख सड़क का नाम हेमवती नंदन बहुगुणा मार्ग करने और उनकी सरकार के समय स्थापित छह विश्वविद्यालयों में से किसी एक का नाम उनके नाम पर करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बहुगुणा के पैतृक गांव उत्तराखंड स्थित बुघाणी में 25 अप्रैल को एक विशेष कार्यक्रम होगा। इसमें उत्तराखंड सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे। लखनऊ में भी 25 अप्रैल की सुबह 7.30 बजे गोमती नगर में 1090 से मुख्यमंत्री आवास चौराहे तक एकता शांति दौड़ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में ड्रोन कैमरे से तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें