मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेयजल योजना के शिलान्यास के बाद मिर्जापुर के टाडा फाल गो आश्रय स्थल में गोपाष्टमी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम योगी दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना के तहत स्कूल ड्रेस बनाने वाली महिलाओं को पारिश्रमिक का चेक भी सौंपेंगे।
सीएम रविवार की शाम को विंध्यांचल धाम में माता विंध्यवासिनी देवी के दर्शन और पूजन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ योजनाओं और निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी करेंगे।