एक सप्ताह पहले दूसरे चरण का काम हैदरगंज गांव के पास शुरू किया गया है। 12 सौ मीटर के दायरे में नदी का पुनरुद्धार किया जा रहा है। इस चरण में 25 लाख की लागत से काम कराया जा रहा है। इस बार 195 मनरेगा मजदूरो को लगाया गया है।
डीएम और स्थानीय विधायक द्वारा मॉनिटरिंग कर नदी को उसके पुराने रंग रूप में लाने का प्रयास जारी है। इससे आसपास के किसानों को जहाँ खेत की सिंचाई का अच्छा माध्यम मिलेगा वहीं, प्रकृति के सौंदर्य में निखार आएगा।