फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात में पीएम मोदी ने किया 'कल्याणी' के कल्याण का जिक्र, मनरेगा से संवर रहा रंग-रूप

Sun, 28 Jun 2020 06:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
कल्याणी नदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रविवार को बाराबंकी जिले के फतेहपुर स्थित कल्याणी नदी के बदले जा रहे स्वरूप का जिक्र किया। पीएम मोदी के इस जिक्र से कल्याणी नदी के कल्याण की आस तेज हो गई है। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद अब यहां दूसरे चरण का काम तेजी से शुरू कराया गया है।

विज्ञापन


फतेहपुर तहसील के ग्राम मवइया के पास पहले चरण में 26 सौ मीटर के दायरे में कल्याणी नदी के दोनों छोर पर निर्माण कार्य अप्रैल माह में शुरू किया गया था। अपना अस्तित्व खो रही इस नदी को उसके वास्तविक रूप में लाने के लिये जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह के प्रयास से इसे मनरेगा के तहत संवारने की कार्ययोजना तैयार की गई थी।

पहले चरण में 69 लाख की लागत से 26 सौ मीटर नदी के दोनों ओर जंगल झाड़ियों को काटने के साथ-साथ इसे करीब डेढ़ मीटर गहरा किया गया है। इस कार्य मे 625 मनरेगा मजदूरो को लगाया गया था। इनमें 35 प्रवासी मजदूरों को भी रोजगार से जोड़ा गया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि यूपी के बाराबंकी के एक गांव में लौटे प्रवासी मजदूरों ने कल्याणी नदी के प्राकृतिक स्वरूप लौटाने का काम शुरू किया है। नदी का उद्धार होते देख आसपास के लोग उत्साहित है। गांव आने के बाद श्रमिकों ने अपने कौशल का इस्तेमाल कर अपने आसपास की स्थितियों को बदला है यह अद्भुत है।

विज्ञापन

12 सौ मीटर का और बढ़ा दायरा

एक सप्ताह पहले दूसरे चरण का काम हैदरगंज गांव के पास शुरू किया गया है। 12 सौ मीटर के दायरे में नदी का पुनरुद्धार किया जा रहा है। इस चरण में 25 लाख की लागत से काम कराया जा रहा है। इस बार 195  मनरेगा मजदूरो को लगाया गया है।

डीएम और स्थानीय विधायक द्वारा मॉनिटरिंग कर नदी को उसके पुराने रंग रूप में लाने का प्रयास जारी है। इससे आसपास के किसानों को जहाँ खेत की सिंचाई का अच्छा माध्यम मिलेगा  वहीं, प्रकृति के सौंदर्य में निखार आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें