फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prahlad Modi News: लखनऊ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के भाई ने शुरू किया धरना, समर्थकों को हिरासत में लेने का कर रहे विरोध

Thu, 04 Feb 2021 10:07 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रह्लाद मोदी: धरने पर बैठे पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट पर अनशन पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ पुलिस ने उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट आए कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल होने पर आनन-फानन में पुलिस ने हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया। करीब दो घंटे तक अनशन करने बाद प्रह्लाद मोदी सड़क मार्ग से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। उधर, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रह्लाद मोदी के किसी भी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी या हिरासत में लेने की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन





योग सोशल सोसाइटी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माया ए आनंद ने बताया कि प्रह्लाद मोदी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चार दिवसीय दौरे हैं। उन्हें लखनऊ में रुककर सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज समेत कई जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। पुलिस ने सोसाइटी के संरक्षक चिनहट निवासी हरिराम को मंगलवार रात ही घर से हिरासत में ले लिया था। बुधवार को प्रह्लाद मोदी जब अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। इसी बीच उनसे मिलने पहुंचे 10 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पर मोदी नाराज हो गए और उनकी रिहाई की मांग पर अनशन पर बैठ गए।
 

विज्ञापन

गुंडागर्दी से शासन को कोई लाभ नहीं होगा

लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी - फोटो : amar ujala
मोदी का कहना है कि वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुल्तानपुर जाने के लिए लखनऊ आए थे। उन्हें पता चला कि उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बैठाया है। उन पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। यह कैसे हो सकता है कि मेरे बच्चे जेल में रहे और मैं बाहर रहूं। इसके बाद वह एयरपोर्ट पर अनशन पर बैठ गए। लखनऊ पुलिस ने उन्हें समझाया कि पीएमओ से इस संबंध में आदेश है। इस पर उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी करने से न तो शासन को लाभ होगा और न ही पीएमओ को। हालांकि दो घंटे बाद कार्यकर्ताओं को छोड़े जाने पर मोदी ने अनशन खत्म कर दिया और सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें