फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saryu Nahar Project: पीएम मोदी बोले- सरकारों की लापरवाही से 100 करोड़ की योजना में 10 हजार करोड़ लगे

Sat, 11 Dec 2021 04:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण करते हुए कहा कि पहले की सरकारों की लापरवाही के कारण जनता के धन और समय की बर्बादी हुई है और परियोजना की लागत सौ गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बलरामपुर में सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण किया। यह देश की सबसे बड़ी परियोजना है। 6623.44 किमी लंबी इस परियोजना से बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, सिद्घार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर व महाराजगंज के करीब 29 लाख किसान लाभांवित होंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय में सार्वजनिक जीवन में हूं। यह बेहद दुखद है कि देश के धन, समय और संसाधनों का दुरुपयोग होता है। 50 साल पहले शुरू हुई इस योजना की लागत 100 करोड़ रुपये थी पर आज इसे पूरा होने तक इसकी लागत 10 हजार करोड़ रुपये हो गई है। ये व्यर्थ हुआ धन और समय जनता का है। पहले की सरकारों की लापरवाही के कारण इस परियोजना की लागत 100 गुना ज्यादा बढ़ गई है।



'हमारा काम परियोजनाओं को पूरा करवाना है'
पीएम मोदी ने इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मैं दिल्ली से आ रहा था तो सोच रहा था कि अभी कोई कहेगा कि इसका फीता तो उसने ही काट दिया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि उन्होंने बचपन में ही इस परियोजना का फीता काट दिया हो... तो मैं उनसे कहना चाहूंगा कि उनका काम फीता काटना है और हमारा परियोजनाओं को पूरा कराना है। यह डबल इंजन की सरकार का कमाल है।
विज्ञापन


पांच दशक से ज्यादा काम पांच साल में हो गया है। इस परियोजना से किसानों के खेतों की प्यास बुझेगी और हमारी संस्कृति में कहा भी जाता है कि अगर किसी प्यासे को पानी पिला दिया तो बड़ा पुण्य होता है। यह परियोजना किसानों की बड़ी जरूरत को पूरा करेगी। यह दिखाता है कि अगर सरकार की सोच ईमानदार हो तो काम दमदार होता है। मोदी ने कहा कि पहले की सरकार माफियाओं को संरक्षण देती थी। अब उनके ऊपर बुलडोजर चल रहा है। पहले महिलाएं घर से बाहर निकलने से पहले सौ बार सोचती थीं पर अब अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचता है। अब अपराधी जेल में दुबक कर रहता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें