फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Breaking Ceremony: अयोध्या के एयरपोर्ट का माडल देख गदगद हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Fri, 03 Jun 2022 06:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अयोध्या के एयरपोर्ट का मॉडल देखा। इस एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2200 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी। एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 150 हवाई जहाज के उतरने और उड़ान भरने की क्षमता होगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बन रहे अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का माडल सहित विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी थ्री में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या अन्तरराष्ट्रीय का माडल देखकर गदगद हो गए। अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2200 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी। एयरपोर्ट का निर्माण दो चरणों में होगा। दूसरे चरण में रनवे की लंबाई बढ़ाकर साढ़े तीन हजार मीटर की जाएगी।

विज्ञापन


हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 150 हवाई जहाज के उतरने और उड़ान भरने की क्षमता होगी। यहां तीन एयरक्राफ्ट पार्क किए जा सकेंगे। अगले वर्ष मार्च तक अयोध्या में बन रहे अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान शुरू होने की संभावना है। गौरतलब है कि 2017 के पहले यह नान आपरेशनल था।

जेवर में बन रहा है देश का सबसे बड़ा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
जेवर में देश का सबसे बड़ा अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में स्थित है, जो दिल्ली से लगभग 80 किमी दूर है। एयरपोर्ट के पहले चरण का विकास 10,050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है।
विज्ञापन


जेवर एयरपोर्ट 1300 हेक्टेयर से अधिक भूमि में फैला हुआ है और इसका पहला चरण 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसकी क्षमता एक वर्ष में लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। सभी चारों चरण पूरा होने के बाद यह क्षमता बढ़कर सात करोड़ यात्रियों तक हो जाएगी। शुरुआत में जेवर हवाअड्डे पर दो हवाईपट्टियां चालू होंगी। अगले एक दशक में इस अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

मथुरा में लगा रहा है ऑक्सीजन प्लांट
मथुरा जिले के कोसीकलां में रोजाना 350 टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। एयर लिक्विड इंडिया इसके लिए प्लांट लगा रही है। गौरतलब है कि कोरोना काल में आक्सीजन की मांग देश में अचानक बढ़ गई थी। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है। मथुरा में बन रहे आक्सीजन प्लांट में मेडिकल और इंडस्ट्रीयल दोनों तरह के आक्सीजन का उत्पादन होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें