फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की मौजूदगी में रमाबाई अंबेडकर मैदान में शपथ लेंगे यूपी के सीएम!

Fri, 17 Mar 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की अटकलें तेज होने के साथ ही एलडीए ने भी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आने पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रमाबाई अंबेडकर मैदान में कराने की योजना है। इसके अलावा लॉमार्ट कॉलेज मैदान और स्मृति उपवन को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिजर्व किया गया है।

शपथ ग्रहण की तारीख तय होने से पहले ही एलडीए ने शहर में तीन जगहों पर तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल और दिन दोनों के लिए कोई सूचना शासन की तरफ से नहीं मिली है।
विज्ञापन


अभी तक मिले संकेत के मुताबिक कार्यक्रम बड़ा रखा जाएगा। ऐसे में केवल स्मृति उपवन और रमाबाई अंबेडकर मैदान ही उपयुक्त मिले हैं। यहां मैदान बड़ा होने के अलावा ट्रैफिक नियंत्रण में भी आसानी होगी। मुख्य अभियंता ओपी मिश्र का कहना है कि प्रस्तावित तीनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

उत्तराखंड में शामिल होने से बढ़ी उम्मीद

- फोटो : Self
यूपी के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शामिल होने की उम्मीद इसलिए भी है, क्योंकि मोदी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में यूपी में अभूतपूर्व जीत के भी वह साक्षी बन सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें