फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का जन्मदिन : दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम योगी, बांटे उपहार, मदद का आश्वासन 

Fri, 17 Sep 2021 09:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को पुनर्वास केंद्र में पहुंचे और वहां के बच्चों को उपहार बांटे किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में दिव्यांगजन के प्रति विशेष लगाव व सहानुभूति है। दिव्यांग शब्द भी उन्हीं की देन है।
विज्ञापन
बच्चे को दुलार करते सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि दिव्यांगजन को उचित मंच दिया जाना चाहिए। उनमें अपार प्रतिभाएं छिपी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने ये विचार राजकीय बालक एवं बालिका विशेषीकृत गृह स्थित निर्वाण पुनर्वास केंद्र में मानसिक मंदित एवं दिव्यांग बच्चों से मिलने के बाद व्यक्त किए। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को पुनर्वास केंद्र में पहुंचे और वहां के बच्चों को उपहार बांटे किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में दिव्यांगजन के प्रति विशेष लगाव व सहानुभूति है। दिव्यांग शब्द भी उन्हीं की देन है। यही कारण है कि उनके इस जन्मदिन से सात अक्तूबर तक सेवा सत्कार का 20 दिवसीय सेवा समर्पण कार्यक्रम इसी संस्थान से शुरू किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने दिव्यांगजन को विभिन्न सेवाओं में आरक्षण का लाभ देने के लिए उनकी श्रेणी व कोटा बढ़ाया है। इससे दिव्यांगजन के सामने अवसर बढ़े हैं। राज्य सरकार भी इस कार्य में पूरी मदद करेगी। मौके पर मुख्यमंत्री ने केंद्र पर दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सात वर्षों में दिव्यांगजन से संबंधित जितने कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं उतने आजादी के बाद से लेकर 2014 तक नहीं हुए थे।   
विज्ञापन


सरकार बनवा रही इंटीग्रेटेड सेंटर  
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय बालक एवं बालिका विशेषीकृत गृह यहां पर एक इंटीग्रेटेड सेंटर खोलना चाहती है, जबकि प्रदेश सरकार पूर्व में ही पांच ऐसे सेंटर खोलने का प्रस्ताव भेज चुकी है। ये लखनऊ, अयोध्या, काशी, गोरखपुर में प्रस्तावित हैं। जबकि वृंदावन में इसका संचालन शुरू हो गया है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को इंटीग्रेटेड सेंटर के विस्तार के लिए तत्काल राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें