फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के बच्चों से प्रधानमंत्री मोदी ने की मन की बात

Fri, 04 Sep 2015 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस के मौके पर मोदी स्कूल के बच्चों से बात कर रहे हैं। वह लखनऊ के दो स्कूलों के बच्चों से भी मुखातिब हो रहे हैं।
विज्ञापन


गोमती नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय और इंदिरा नगर स्थित आरएलबी स्कूल के बच्चों से मोदी मुखातिब हो रहे हैं। दिल्ली से वह लाइव वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बच्चों से मुखातिब हैं।

प्रधानमंत्री मोदी अलग-अलग स्कूलों के करीब 800 छात्रों और 60 अध्यापकों को संबोधित करेंगे। साथ ही ऑडीटोरियम के बाहर भी बच्चे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनसे जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन


बच्चों के सवाल जवाब कार्यक्रम से पहले अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे शिक्षक की भूमिका होती है। जब मैं बच्चा था तब गांव में अध्यापकों का बहुत सम्मान होता था।
विज्ञापन


उसी माहौल को एक बार फिर से बनाना है। धन तो आने और जाने की वस्तु है लेकिन संस्कार हमेशा के लिए होते हैं।

मोदी ने कहा कि मुझे यह बहुत खुशी होती है कि कई सारे विद्यार्थी मेरे दोस्त हैं। मैं उनसे हर वक्त कुछ न कुछ सीखने का प्रयास करता रहता हूं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में 125 रुपये का स्मरणीय सिक्का और बाजार में चलन के लिए दस रुपये का सिक्का जारी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें