लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार योजना के सेक्टर-सात में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के कार्यालय भवन के लिए आरक्षित भूखंड को एलडीए ने निरस्त कर दिया है। किसी अन्य को नीलामी के जरिये इसे आवंटित करने की योजना बनाई जाएगी।
करीब 12 वर्ष पहले एलडीए ने करीब पांच एकड़ के भूखंड 7/11 को लखनऊ मेट्रो के लिए आरक्षित किया था, लेकिन यूपी मेट्रो ने प्राधिकरण से संपर्क नहीं किया। मेट्रो रेल कापोर्रेशन से सहमति न मिलने से वीसी प्रथमेश कुमार ने भूखंड आरक्षण निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया।