फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुबई, अमेरिका और इंग्लैंड में भी होगा आशुतोष राणा अभिनीत ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

विज्ञापन
हमारे राम नाटक के मंचन के दौरान अभिनेता आशुतोष राणा। फाइल फोटो
विज्ञापन
अभिषेक सहज
विज्ञापन

लखनऊ। मशहूर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा अभिनीत महानाट्य ‘हमारे राम’ का मंचन एक बार फिर से लखनऊ में 26 जुलाई को होने जा रहा है। यह मंचन बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। तीन घंटे के इस महानाट्य के देशभर में अब तक 260 शो हो चुके हैं।
लखनऊ में इससे पहले फरवरी में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिन लगातार ‘हमारे राम’ के मंचन हो चुके हैं। तब इस नाटक के सभी शो हाउसफुल रहे थे। इस नाटक को लिखा है लखनऊ के ही वरिष्ठ साहित्यकार नरेश कात्यायन ने। 26 जुलाई को इस महानाट्य का 268वां मंचन होगा। नरेश कात्यायन ने बताया कि पूरे देश में इस महानाट्य की जबरदस्त लोकप्रियता ने
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रंगमंच को नई ऊर्जा और दिशा दी है।

‘हमारे राम’ में एसोसिएट डायरेक्टर और शो रनर की अहम भूमिका निभा रहे भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता राजीव दिनकर ने बताया कि यह पहली बार है कि किसी नाटक के इतने शो लगातार हुए हैं और सभी सुपर हिट रहे। उन्होंने बताया कि देश में अपार सफलता और लोकप्रियता के बाद इस नाटक का मंचन विदेश में भी शुरू होने जा रहा है। कहा, 14 अगस्त से दुबई में इस शृंखला की शुरुआत होने जा रही है। वहां 14 से 17 अगस्त तक कुल आठ शो होने हैं। इसके बाद अमेरिका और इंग्लैंड समेत अन्य देशों में ‘हमारे राम’ के मंचन किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें