उन्होंने बताया कि इस बैठक में एनआईसी एक प्रजेंटेशन देगा। इसमें अभ्यर्थियों के आवेदन और स्क्रूटनी से लेकर परीक्षा व परिणाम घोषित करने तक की व्यवस्था दिखाई जाएगी। इसके बाद हर पहलू पर विचार करके एक फूलप्रूफ सिस्टम तैयार कर लिया जाएगा।
इस काम में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। इसके बाद रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कैंलेडर बनेगा। उसी के मुताबिक भर्तियां शुरू होंगी।
समूह ‘ग’ के 65,000 पद हैं खाली
विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ‘ग’ के करीब 65,000 पद खाली हैं। इसमें करीब 24,000 ऐसे हैं जिनमें से बहुत से पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है और कुछ पदों के लिए परीक्षा होनी है। इसी तरह कुछ पदों के लिए आवेदन मांग लिए गए हैं। कहीं आवेदन के लिए विज्ञापन जारी हो चुके थे।
ऐसी स्थिति में आयोग अब नए सिरे से पूरी व्यवस्था बनाने जा रहा है। 31 की बैठक के बाद साफ हो जाएगा कि जिन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, उसे आगे बढ़ाया जाए या नए सिरे से शुरू हो।