साकेत पीजी कॉलेज से जहां त्रेतायुग जैसे परिधान में राम की सेना व अयोध्यावासी बने विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ बड़े-बड़े ट्रकों पर सजाई गईं शोभायात्रा में रामलीला का मंचन करते देशभर के कलाकार दिखेंगे, तो सरयू किनारे बने खास हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे राम-लक्ष्मण व सीता की अगुवानी खुद मुख्यमंत्री व राज्यपाल करते नजर आएंगे। इसकी रूपरेखा बन गई है।
पहले रामकथा के मंच के पास भगवान राम का सिंहासन सजता था। इस बार रामकथा पार्क में बने मंच के पीछे ऊंचा एक नया दिव्य व भव्य मंच तैयार किया जाना है। इसके लिए 3.75 करोड़ का बजट आवंटित किया जा चुका है। इस योजना की डिजाइन फाइनल होने को हैं। एक सप्ताह के भीतर विस्तारीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा।
मामले पर यूपी राजकीय निर्माण निगम के फैजाबाद के जीएम यतेंद्र कुमार का कहना है कि रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का बजट स्वीकृत हो चुका है। विस्तारीकरण के लिए नई डिजाइन तैयार होने को है। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह के भीतर काम शुरू हो जाएगा। दीपोत्सव से पहले रामकथा पार्क के विस्तारीकरण का काम पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है।