क्रूज हॉलीडे खास
एसएमए शीराज के मुताबिक, लंबी दूरी के ट्रिप लोग पहले 3 से 5 दिन के लिए बनाते थे। इस साल लंबी दूरी के लिए लोग क्रूज हॉलीडे पर जा रहे हैं। कनाडा के लिए ज्यादा बुकिंग है। लोग सिंगापुर भी जाना चाहते हैं। लोग यह हॉलीडे पैकेज कम से कम 15 दिन के लिए बुक कर रहे हैं।
इसे भी जानिए, कहां कितना आ सकता है खर्च
गोवा में पांच दिन और चार रात का पैकेज 24 से 27000 रुपये में उपलब्ध हैं। दुबई, थाईलैंड या साउथ कोरिया के लिए प्रति व्यक्ति 55 से 60000 रुपये के पैकेज में तीन रातों का ठहराव शामिल हैं। इसी तरह यदि आप क्रूज हॉलीडे पर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो इस पर 2 से 3 लाख रुपये तक खर्च आता है।
यदि ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो नैनीताल, मुक्तेशवर, जिम कार्बेट की यात्रा कर लें। यहां 15 हजार रुपये तक खर्च आएगा। धार्मिक पयर्टन के लिहाज से आईआरसीटीसी का टूर पैकेज ठीक है। इसमें दक्षिण भारत या सात ज्योतिर्लिंग का करीब 13 हजार रुपये तक का पैकेज उपलब्ध है।