फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा के सवालों पर ही मोदी को फंसा रही कांग्रेस'

Fri, 01 Aug 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में सत्ता परिवर्तन भले ही हो गया हो लेकिन मुद्दे वही हैं। लिहाजा अब कांग्रेसी वहीं रास्ता अपना रहे हैं। जिस पर चलकर भाजपा ने सत्ता का सपना पूरा किया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा को गरीब और किसानों के मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है। पूर्व सांसद पी एल पुनिया ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि किसानों को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई मोदी सरकार अब किसानों को महंगाई के बोझ तले दबा रही है।

बाढ़ और सूखे की मार झेल रहे किसानों को संसदीय चुनाव में भाजपा का साथ देने का तोहफा मोदी सरकार ने यूरिया पर 23 रुपए दाम बढ़ाकर दिया।

केंद्र सरकार अपने कदम वापस खींचे

केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि यूरिया पर दाम बढ़ाने का तुगलकी फरमान किसान विरोधी है।

देश के प्रधानमंत्री से यूरिया पर बढ़ी कीमतों की वापसी की मांग करते हुए कहा कि, किसान इस देश का अन्नदाता है। उसके परिश्रम से पैदा हुई फसल से मुल्क की आवाम का पेट भरता है।
विज्ञापन

सपाई भी जमकर बना रहे निशाना

कांग्रेस ने जहां किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने का प्रयास किया। वहीं सपा ने राज्य की बदहाल कानून-व्यवस्‍था के लिए भाजपा को आरोपी ठहराते हुए कहा कि सपा सरकार प्रदेश को बसपा राज के दौरान हुई बदहाली से उबारने में लगी है, लेकिन इसमें भाजपा अड़ंगा डाल रही है।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र की सत्ता आने से भाजपाई अहंकार में डूब गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें