फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019 की सारी जानकारियां एक ही क्लिक में होंगी सामने, सीएम योगी और रेलमंत्री ने दिया तोहफा

Tue, 04 Sep 2018 02:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कुंभ 2019 की वेबसाइट और ऐप का शुभारंभ करते रेलमंत्री पीयूष गोयल और सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में कुंभ मेला- 2019 की वेबसाइट और सोशल मीडिया ऐप का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि कुंभ मेला अखंड भारत की पहचान है। विश्व के पटल पर ये एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है, जिसमें अब दुनिया के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की वेबसाइट और ऐप से लोगों को काफी सहूलियतें मिलेंगी। कुंभ की तमाम जानकारियां इस पर उपलब्ध हैं, जो एक ही क्लिक में सामने होंगी।

सीएम योगी ने कहा कि कुंभ मेला यूपी की संस्कृति को दुनिया के सामने रखने का बड़ा अवसर है। ये संसार का सबसे बड़ा प्रोग्राम है। हमारी कोशिश है कि भारत के हर गांव के नागरिक कुंभ में शामिल हों, इसके लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

होंगे विशेष इंतजाम

मालूम हो कि जनवरी 2019 में कुंभ मेले का आयोजन इलाहाबाद के प्रयागराज में होगा। सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम करने में पर्यटन विभाग जुटा है। इसके मद्देनजर पर्यटक हेलीकॉप्टर से गंगा, संगम और कुंभ के विहंगम दृश्यों का नजारा ले सकेंगे। कुंभ-2019 की तैयारियों में मद्देनजर प्रयाग में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है।

वहीं, यहां आने वाले विदेशी मेहमानों को कुंभ का भ्रमण कराने, धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व समझाने के लिए टूरिस्ट वॉक का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने गाइडों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें