फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से अवध में पांच लोगों की मौत और कई घायल, आज पूरे दिन बरसात की संभावना

Tue, 04 Sep 2018 12:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बारिश के चलते रायबरेली में गिरी घर की दीवार और फैजाबाद में हाईवे पर पेड़ गिरने से लगा जाम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लखनऊ समेत आसपास के जिलों में सोमवार देर रात से रुक-रुक हो रही बारिश से कई लोगों के कच्चे मकान गिर गए। वहीं, अवध क्षेत्र में कच्ची दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे दिन बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


फैजाबाद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंजना गांव में मंगलवार भोर में तेज बरसात के बीच मिट्टी का बैठका गिरने से एक वृद्धा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां वृद्धा ने दम तोड़ दिया। 

वहीं, तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंच गांव मंथा में सोमवार रात दीवार गिरने से मड़ई में सो रहे बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और नाती समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तारुन सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बारिश के चलते फैजाबाद-आजमगढ़ हाईवे पर राजेपुर गांव के पास पेड़ गिरने से 8 घंटे से रोड जाम है वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे नंदी मजरे कटघर में लगातार बारिश के चलते एक मकान की चक्की दीवार ढह गई, जिसके नीचे दबकर पति-पत्नी व बेटी घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान पति सुखराम की मौत हो गई। वहीं, भदोखर थाना क्षेत्र  के तमोली पुरवा मजरे बेलाभेला में कच्ची दीवार के नीचे दबकर महेश चौरसिया के छह वर्षीय अंशू की मौत हो गई। 

अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडे पेकौली गांव में सोमवार रात घर की कच्ची दीवार गिरने से घिसियावन दलित की 52 वर्षीय पत्नी सविता की जान चली गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें