फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को वैन में बैठाकर ठेके पर शराब पीने लगा ड्राइवर, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

Fri, 31 Aug 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शराब पीता स्कूल वैन का ड्राइवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में आरडीएसओ के एक निजी स्कूल का चालक बच्चों को वैन में बैठाकर ठेके पर शराब पीने लगा। राहगीरों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामला बढ़ा तो स्कूल प्रशासन ने वैन मालिक को बुलाकर जमकर फटकार लगाई और ड्राइवर को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मामला एक -दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी तब हुई जब शराब पीते ड्राइवर की फोटो वायरल हुई। बताया जा रहा है कि स्कूल के लिए अभिभावकों ने अपने स्तर से वैन (यूपी 32डीएन 0063) लगवाई। इस पर मोहनलालगंज स्थित स्कूल का नाम लिखा है।

बताया जा रहा है स्कूल छूटने के बाद ड्राइवर बच्चों को लेकर निकला। कुछ बच्चों को उसने छोड़ा और फिर बीच रास्ते में वैन खड़ी कर ठेके पर शराब पीने लगा। उस दौरान वैन में छोटे बच्चे थे। राहगीरों ने चालक की फोटो खींच कर वायरल कर दिया। बृहस्पतिवार को मामला पकड़ में आया तो प्रिंसिपल ने ड्राइवर को तुरंत हटाने का निर्देश दिया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि वैन अभिभावकों ने लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें